गढवाल लोकसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने लैंसडौन में चुनावी सभा को किया संबोधित
कोटद्वार;गढवाल लोक सभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि अग्निवीर योजना को युवाओं के हित बताने वालीं भाजपा में यदि दम है तो अग्निवीर योजना के नाम पर चुनाव लड़ के दिखाए।
लैंसडौन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में बेरोजगारों को चौराहे पर ला कर खड़ा कर दिया है। हजारों बेरोजगारों को रोजगार देने वाली सेना में भी स्थानीय बेरोजगारों का रास्ता बंद कर दिया है। दस साल में बीस करोड़ नोकरी देने का वादा करने वालीं भाजपा ने उल्टा बीस करोड़ लोगों नोट बंदी और जीएसटी लगाकर नोकरी छीन दी। महँगाई अपने चरम पर है देश पर तिगुना कर्ज चढ़ गया।
यदि देश को महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से बचाना है तो कॉंग्रेस को मजबूत करना होगा कॉंग्रेस मजबूत होगी तभी देश मजबूत होगा।
जनसभा में महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ज्योति रोंतेला,पूर्व राज्मंत्री एडवोकेट जसबीर राणा, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला अध्यक्ष रश्मि पटवाल,पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष मंदीप पटवाल,नगर अध्यक्ष गंभीर सिंह, राजेन्द्र रावत सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण