पौड़ी पुलिस ने एसी कम्प्रेशर से कॉपर की तार चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
कोटद्वार: बीती 28मई वादी पिन्टू कुमार पुत्र मोहन लाल, निवासी-ए0आर0 सिक्योरिटी ब्रांच आँफिस देवी रोड़ कोटद्वार द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के ऑफिस टाटा ए0आई0ए0लाइफ इन्शयोरेन्स (राज टावर) निकट देववाणी होटल, देवी रोड़ कोटद्वार में लगे ए.सी कम्प्रेशर के पाइपों से कॉपर की तार चोरी व क्षतिग्रस्त कर दिये है । प्रथम सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-137/2024, धारा-380 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त फारूख को दिल्ली फार्म रोड़ कोटद्वार के पास से मय चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग