देश में लोकसभा के चुनाव परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष आएंगे, कांग्रेस बनाएगी बहुमत की सरकार- जसवीर राणा
कोटद्वार; देश में लोकसभा के चुनाव परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में आयेंगे तथा कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। रायबरेली एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रचार से लौटे कॉंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसबीर राणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस बार का लोकसभा का चुनाव पिछली दो लोकसभा के चुनावों से भिन्न था देश के पीएम और उनकी टीम के जनता का ध्यान बेरोजगारी महँगाई जेसे मूलभूत मुद्दों से हटाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। भाजपा जिन कार्यों को अपना मास्टर स्टॉक बोलती थी उन अग्निबीर ,नोटबंदी ,प्रतिवर्ष प्रतिवर्ष दो करोड नोकरी,महँगाई, जेसे मुद्दों जनता को जवाब नहीं दे पायी। जनता सरकार के दस साल की जुमले बाजी से तंग आ चुकी है इसलिए अब जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिस प्रकार जनता को समझाने में कामयाब रहे वह काबिले तारीफ है जिसकी झलक चुनाव परिणाम में दिखाई देगी। चुनाव आयोग का जो रवैया चुनाव के दौरान रहा है उसकी भी समीक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अति आवश्यक है।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग