खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए करता है संजीवनी का काम-रेखा आर्या
देहरादून: प्रदेश में खाद्य विभाग द्वारा गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका कि वह लाभ प्राप्त कर रहे हैं।इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुफ्त अन्न योजना है जिसका की गरीब वर्ग लाभ ले रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों के लिए एक और लाभप्रद योजना को शुरू करने जा रही है।
प्रदेश सरकार में खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए संजीवनी का काम करता है। उनकी जो मूलभूत आवश्यकताएं जिनमे गेहूं,चावल, शामिल हैं उन्हें उपलब्ध भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभाग फोर्टिफाइड चावल की ही तरह आयोडीन युक्त नमक देने जा रहा है।यह नमक अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को बेहद ही रियायती दरों पर प्रतिमाह 1 किलो दिया जाएगा।
कहा कि कहीं ना कहीं आयोडीन युक्त यह नमक हमारे गरीब परिवारों को कुपोषण से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही कहा कि एक किलो नमक दिए जाने का शासनादेश जारी हो गया है और जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण