बदरीनाथ हाईवे पर पर्यटकों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में समाया, मौके पर 14 लोगों की मौत, 12 घायल
उत्तराखंड में हुए दर्दनाक हादसे ने 14 लोगों की जान चली गई। जबकि कुछ जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई जो दिल दहला देने वाली हैं। हंसी खुशी जा रहे यात्रियों को क्या पता था कि पल भर में ही उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। 26 यात्रियों को लेकर टेंपो ट्रेवलर रात को दिल्ली से चला था। रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास यह टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे का कारण अभी ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। संभवतः वाहन तेज गति से भी था, जो पैराफिट तोड़कर 250 मीटर नीचे जा गिरा। वाहन में 26 लोग थे, जिसमें तीन ड्राइवर थे। सात घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया। अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया।
रुद्रप्रयाग जिले में हुआ हादसा यात्रियों और उनके परिजनों को जिंदगीभर का दर्द दे गया। वाहन गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए यात्री चीखते रहे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई। इस यात्रा में कई यात्रियों ने अपने परिजनों और साथियों को खो दिया। कई यात्री गंभीर घायल है। जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज