वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मौके पर पहुँचकर खुद संभाली रेस्क्यू की कमान, जाना घायलों का हालचाल
पौड़ी:कोतवाली श्रीनगर पर सूचना मिली कि खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल श्रीनगर पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचे इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा रेस्क्यू कार्य में लगी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 
पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुये घायलों का गहरी खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू भेजा गया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वाहन में 07 लोग सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी शेष 3 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।

घायलों का नाम पताः-
1. साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3. सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
मृतकों का नाम पताः-
1. सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3. कु0 आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
4. सोम्या पुत्री गणोश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण