राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में पहाड़ी से आये मलबा और बोल्डर गिरने से सवारियों से भारी मैक्स आई मलबे की चपेट
कोटद्वार:– बीती शनिवार को देर श्याम से हो रही भारी बारिश से कोटद्वार दुगड्डा के मध्य पांचवे मील में पहाड़ी से मलबा और भारी भरकम बोल्डर आ गए। जिसमे कोटद्वार से दुगड्डा जा रही सवारियों से भरी गाड़ी मलबे की चपेट में आ गई और मलबे के साथ गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी जिसमे किसी तरह पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल गए तो वहीं एसडीआरएफ और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन लोगो को रेस्क्यू करके खाई से बाहर निकाला।

मलबा अधिक आने के कारण एक व्यक्ति गाड़ी में ही फसा रह गया और गाड़ी पूरी तरह मलबे में दब गई। मलबा गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा। वहीं सुबह पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पंहुच कर रेस्क्यू सुरु किया। मलबे में दबी गाड़ी को काटकर बिजनौर निवासी असलम का शव बाहर निकाला। जिसमे पुलिस ने मृतक के परिजनों को शव की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज