टिहरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा आपदा पीड़ितों को दिया गया मुआवजा
देहरादून–केदारनाथ में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 10 हजार से अधिक फंसे तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है,तो वही टिहरी जिले में ऐसी आपदा आई जिसने कई लोगों के आशियानों को उजाड़ दिया और कई लोग एक झटके में बेघर हो गए, इसके साथ ही उत्तरकाशी में एक सप्ताह में गंगोत्री धाम में रविवार दोपहर को तीसरी बार भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया, नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा, स्नान घाट और आरती स्थल भी जल मग्न हो गए, जिसके बाद उत्तरकाशी और टिहरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री में जलस्तर बड़ा है अधिकारीयों को निरीक्षण के लिए निर्देशित कर दिया गया है, वही प्रभारी मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरकाशी जिले में कोई भी कैजुअल्टी नहीं हुई है हालांकि पशु हानि हुई है लेकिन मुआवजा दिया जा चुका है। वही टिहरी जिले में आई आपदा के बाद जो कैजुअल्टी और जो पशु हानि हुई थी उनको समय से पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है, और जिन परिवारों को शिफ्ट किया गया है वहां पर रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है और सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है, कैबिनेट मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल ने अपील की है कि मानसून के दौरान आपदा की स्थिति में सचेत रहें।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग