स्वतंत्रता दिवस पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल सन्तोष पैथवाल को मेडल से किया जाएगा सम्मानित
पौड़ी: पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर व विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है. जिसके तहत पुलिस मुख्यालय के द्वारा थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल को भी *”विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पदक”* हेतु चयनित किया गया है. इस अवसर पर बताते चले की संतोष पैथवाल को पूर्व में भी थानाध्यक्ष सतपुली के पद पर रहते हुए अपनी सामाजिक और सराहनीय उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जा चुका है संतोष पैथवाल के द्वारा जनपद पौड़ी में रहते हुए अपनी कार्य कुशलता से लाखो की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को बाहरी राज्यों मिजोरम और तमिलनाडु से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है वही उनके द्वारा बीते वर्षों में चार धाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में असहाय बुजुर्ग साधु संतो को स्थानीय वाहन चालकों की मदद से देवधाम दर्शनों के लिए भेजा गया, साथ ही कोरोना काल में थानाध्यक्ष थलीसेण और सतपुली के पद पर रहते हुए उनकी छवि आम जनमानस में मृदुभाषी और समर्पित रहकर कर्मठता से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी के रूप रही है. वहीं इस अवसर पर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, माता पिता का आशीर्वाद,परिवार का साथ और अपने सभी सीनियर अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण