वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी के निर्देशों में पौड़ी पुलिस का सघन चैकिंग अभियान अनवरत जारी
पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर नियमानुसार एम0वी0एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 25.08.2024 की देर रात्रि तक चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालक जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे

के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 101 वाहनों के चालान किया गया जिनमें में से 82 वाहनों से 47,650/-रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा 19 वाहनों का चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किये गये। जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी।

ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार