हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, बैंक चोरी प्रकरण का सफल खुलासा
बीते 25/08/24 की रात्रि को रोहलकी किशनपुर ओवरसीज बैंक के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंचने की आहट सुन एकाएक 04 अभियुक्त अलग अलग दिशा में भागते दिखे। जिसपर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो बैंक की दीवार टूटी पड़ी थी मौके से आलानकब, गमछा व एक जोड़ी चप्पल बरामद हुए। जिस संबंध में दिनांक 26.08.24 को शाखा प्रबंधक ओवरसीज बैंक अतुल कुमार द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध बैंक के टॉयलेट की दीवार को तोडकर बैंक में घुसकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों व स्ट्रांग रूम का हेण्डल तोड़ने के संबंध में थाना बहादरबाद पर मु0अ0सं0 435/24 धारा 305, 331(4), 324(4), 62 बीएनएस दर्ज कराया गया था। घटना के जल्द खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर बहादराबाद पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए अथक प्रयास कर घटना में शामिल 04 आरोपियों को रोहालकी रिंग रोड वाले पिलर के पास से चोरी के मोबाइल, 02 पैन ड्राइव व घटना में प्रयुक्त हथौड़ा के साथ दबोचा गया।
🔅नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- सुरेन्द्र नाथ उर्फ नारायण नाथ उम्र 22 वर्ष पता राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाई स्कूल रूहालकी थाना बहादराबाद
2- फैजान पुत्र रियासत उम्र 30 वर्ष नि0 शांतरशाह थाना बहादराबाद
3- मंजेश पुत्र बिरमपाल उम्र 22 वर्ष नि0 शांतरशाह थाना बहादराबाद
4- अलीखान पुत्र इसरार उम्र 22 वर्ष नि0 बढेडी राजपूतान थाना बहादराबाद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण