दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या
दिल्ली: उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान रेखा आर्या ने राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की और खेलों के आयोजन से संबंधित तैयारियों पर विमर्श किया। बैठक के बाद रेखा आर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के भव्य समारोह के लिए तत्पर है और हम इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जी जान से जुटे हुए हैं। उत्तराखंड में इन खेलों को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और राज्य सरकार हर स्तर पर ये पुख्ता कर लेना चाहती है कि कहीं कोई कमी ना रह जाए। इसी कड़ी में ये बैठक की गई और अब खेलों की तैयारियों में और अधिक तेजी आएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण