क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी ने रिखणीखाल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया
रिखणीखाल.थाना रिखणीखाल का क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी के द्वारा अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमे उनके द्वारा थाने में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों को चेक कर आवश्यक निर्देश दिए गये । वही उनके द्वारा थाने पर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों का सम्मेलन लेकर आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए है साथ ही क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के द्वारा सी0एल0जी0 मेंबरो और ग्राम प्रहरियों की बैठक ली गई जिसमे उन्होंने सभी से थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने का आग्रह किया और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस से संबंधित समस्याओं पर भी वार्ता कर उपस्थित जनों को साइबर अपराध सुरक्षा पर भी जागरूक किया इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ,SI राजीव उनियाल,हेड कांस्टेबल शम्भू प्रसाद,सुखबीर सिंह कपूर चंद आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण