4.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटद्वार: मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में चैकिंग के दौरान नशा तस्कर वसीम पुत्र मुख्तियार को 4.45 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाए हुए 54,000 रुपए तथा 03 अदद मोबाइल के साथ कौड़ियां कैंप जाने वाले कच्चे रास्ते के पास गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण