खेल मंत्री रेखा आर्या का मुख्य सचिव को सुझाव,
*देहरादून* : राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर, सूबे की खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक पत्र लिख मुख्य सचिव को यह सुझाव दिया गया है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु उनकी अध्यक्षता में गठित ‘हाई पावर कमेटी’ की आगामी समस्त बैठकें ‘राष्ट्रीय खेल सचिवालय’ में ही आयोजित की जाएं।
खेल मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक, राष्ट्रीय खेल सचिवालय में बैठकों के संचालन से यहां चल रही आयोजन की तैयारियों और खेल अवस्थापना कार्यों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी अधिकारियों को मुख्य सचिव जी का कुशल प्रशासकीय अनुभव भी प्राप्त होगा।
मंत्री रेखा आर्या के अनुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और स्वयं उनके द्वारा भी, राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी सभी बैठकों को ‘राष्ट्रीय खेल सचिवालय’ में ही आहूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक टीम की तरह इस आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और निश्चित ही हम सभी के प्रयास, देवभूमि को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने में निर्णायक सिद्ध होंगे। आपको बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक होना है और यह पहली बार है जब उत्तराखंड इन खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण