मुख्य आरक्षी विशम्भर दत्त पोखरियाल के आकस्मिक निधन होने पर, पौड़ी पुलिस द्वारा दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
कोटद्वार: जनपद पौड़ी के कोतवाली कोटद्वार में नियुक्त मुख्य आरक्षी 29 ना0पु0 श्री विशम्भर दत्त पोखरियाल का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा था जिस कारण परिजनों द्वारा इन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पार्थिव शरीर पर कोतवाली कोटद्वार में सभी कार्मिकों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी सहित समस्त पौड़ी पुलिस परिवार दुख की इस घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, तथा प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, साथ ही दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करे। स्व0 श्री विशम्भर दत्त पोखरियाल का जन्म 11.09.1965 को ग्राम-बहेली,जनपद पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। जो दिनांक 19.05.1984 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे जिनके द्वारा जिला बागपत, चमोली,उत्तरकाशी व देहरादून जैसे जिलों में अपनी महत्वपूर्ण ड्यूटियों का निर्वहन किया गया। स्व0 श्री विशम्भर दत्त पोखरियाल ड्यूटी के प्रति समर्पित,कर्तव्यनिष्ठ व अनुशासन प्रिय रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण