03लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 साइबर ठगों को पौड़ी पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार
कोटद्वार: वादी हिमांशु वर्मा, निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर लुभावनी स्कीम में निवेश करने के नाम पर 03 लाख रुपये की ठगी की गई है। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-231/24 धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा काफी जद्दोजहद करते हुये तमाम कठिनाइयों एवं चुनौतियों को दरकिनार कर वहीं के परिवेश में ढलकर अथक प्रयासों के फलस्वरूप गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अमन व जसवंत को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण