राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन से देशभर में पेश करेंगे नजीर – रेखा आर्या
देहरादून: 38 वें राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रदेश पूर्ण रूप से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए प्रदेश सरकार और खेल मंत्री रेखा आर्या जोरों शोरों से जुटी हुए हैं । 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ 28 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देहरादून में किया जाना है जिसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग और शुभारंभ कार्यक्रम की आयोजक कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों निर्देशित करते हुए कहा था कि 28 जनवरी के शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतहासिक और यादगार बनाने के लिए रजत जयंती खेल परिसर समेत प्रदेश के सभी आयोजन स्थलों को और उस स्थल को एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन समेत बस अड्डों से जोड़ने वाले का सड़क मार्गों को सुदृढ़ कर ,शहर के मुख्य स्थलों का भी रंग रोगन कर सौंदर्यीकरण किया जाए । खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सौंदर्यीकरण में आयोजन स्थलों की दीवारों पर विशेषकर उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाए ताकि दूसरे प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ी और खेल प्रेमियों को भी उत्तराखण्ड की सभ्यता और संस्कृति से चिर परिचित होने का अवसर मिले ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण