दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: महाराज
देहरादून। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ दिल्ली की जनता की जीत है। महाराज ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि यह जीत केजरीवाल की लूट और झूठ की सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय नेतृत्व और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से पूरी तरह से परेशान होकर उससे छुटकारा चाहती थी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं बल्कि जनता के विश्वास, विकास और मोदी की गारंटी की जीत है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण