सोशल मीडिया मे एक युवक की पिटाई कर सिर के आधे बाल मुंडवाए फिर बाजार में घुमाया जाने कर वीडियो
हरिद्वार– खानपुर क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामला यहीं नहीं रुका—युवक के हाथ बांधकर उसके सिर के आधे बाल मुंडवा दिए गए और फिर उसे पूरे बाजार में घुमाया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस इसे छेड़खानी का मामला बता रही है
—————————————
क्या है पूरा मामला….?
मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव गाधारोणा निवासी मुनासिब (पुत्र शकील) किसी काम से लंढौरा पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर उसके हाथ बांध दिए गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। गुस्साई भीड़ यहीं नहीं रुकी। युवक के सिर के आधे बाल काट दिए गए, चेहरे का हुलिया बिगाड़ दिया गया और उसे गालियां देते हुए बाजार में घुमाया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक लाचार है, जबकि कुछ लोग उसे पीट रहे हैं और उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं।
—————————————
वीडियो वायरल होने पर परिजनों को लगी भनक……
मुनासिब की बेइज्जती और पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। जब यह वीडियो परिजनों तक पहुंचा, तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मुनासिब के चाचा गुलशेर ने मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की पिटाई क्यों की गई।
—————————————
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस—क्या भीड़ को कानून हाथ में लेने का हक…?
इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं, जबकि कई लोग कह रहे हैं कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। सवाल यह है कि अगर युवक ने कोई गलत हरकत की थी, तो उसे सजा देने का अधिकार सिर्फ कानून को है, न कि भीड़ को। पुलिस का कहना है कि 9 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । वीडियो की गहन जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण