काशीपुर में विकास कार्यों की शुरुआत, चैती मेले से पहले सड़क तैयार होगी
काशीपुर: महापौर दीपक बाली ने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस माह से नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करने की घोषणा की। चैती मेले से पहले किले की ओर जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का किया जाएगा। महापौर ने नगर निगम कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कचनाल गाजी में 14.29 करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्य जून-जुलाई 2025 तक पूरा होगा। आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए पटेल नगर में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर तैयार हो चुका है, जो इसी माह के अंत तक शुरू होगा। महिलाओं और छात्राओं के लिए मुख्य चौराहे पर पिंक टॉयलेट बनाया गया है, जो जल्द संचालित होगा। महेशपुरा के रैन बसेरे में 6 लाख रुपये की लागत से सभी आवश्यक सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से 90 दिनों में शहर की तस्वीर बदली जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण