धवन ने अक्षर पटेल को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देकर मेडल पहनाया
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की फील्डिंग शानदार रही। इसी के परिणाम स्वरूप भारत ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को रन आउट किया। भारत ने पाकिस्तान से मिले 242 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत अपने नाम दर्ज कर ली। इस मैच के बाद भारतीय कोचिंग स्टाफ ने अपनी बेस्ट फील्डर अवॉर्ड देने की परम्परा को आगे बढ़ाया. इस दौरान भारत के ड्रेसिंग रूम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन आए और उन्होंने बेस्ट मेडल का अवॉर्ड दिया. भारत के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने पाकिस्तान के खिलाफ बेस्ट फील्डर्स के नॉमिनेशन का ऐलान किया, जिसमें रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर का नाम लिया. इसके बाद धवन ने अक्षर पटेल को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया और उन्हें मेडल पहनाया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण