अवैध शराब बिक्री के मामले पर एसपी जया बलूनी के निर्देशन में ऋषिकेश पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई को दिया अंजाम
Lavc57.107.100
ऋषिकेश: उत्तराखंड में नशा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भी जारी है। ऋषिकेश और आसपास के इलाके में अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले पर पुलिस का एक्शन देखने को मिला है. खुद एसपी देहात जया बलूनी ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसके तहत चंद्रेश्वर नगर में देर रात शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी। दबिश की सूचना मिलते ही तमाम शराब तस्कर अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए। कुछ तस्करों के घर दबिश में पुलिस को शराब नहीं मिली। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 शुरू होने वाली है. यात्रा के दौरान किसी भी तरीके से तीर्थनगरी की छवि अवैध शराब की वजह से धूमिल न हो, इसके प्रयास शुरू किए गए हैं। इसके लिए कोतवाली पुलिस को शराब तस्करों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने साफतौर पर कहा कि अवैध शराब की बिक्री होने पर कोतवाली पुलिस की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ऋषिकेश और आसपास के इलाके में शराब की अवैध बिक्री रोकने पर नजर रखेंगी. उन्होंने अपने खास मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है. एसपी देहात ने शराब तस्करों को सुधरने की नसीहत भी दी है. बार-बार शराब तस्करी में पकड़े जाने पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। देर रात छापेमारी की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण