22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2025 को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने कसी कमर
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कमर कस ली है। सीएसके को 5 बार खिताब दिलाने वाले इस सफलतम कप्तान ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ मैदान पर जमकर पसीना बहाया है। धोनी का मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए और रनिंग करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धोनी अपने पूर्व साथ खिलाड़ी और टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ नजर आए। चेन्नई की टीम का होम ग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) है। लेकिन स्टेडियम में कुछ काम जारी है, जिसके चलते टीम अभी वहां अभ्यास नहीं कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण