एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग हेतु दून पुलिस ने चलाया अभियान
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 147 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई, इस दौरान सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई। इस दौरान स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट में तथा 10 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण