विराट कोहली के 11 रन मे आउट होने पर अनुष्का ने पकड़ा अपना सिर
भारत और न्यूलीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अंतिम ग्रुप मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। यह मैच विराट कोहली के लिए भी खास है क्योंकि यह उनका 300वां वन डे है और इसी मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद होकर विराट के इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और विराट जल्द ही पवेलियन लौट गए। इस पर अनुष्का का रिएक्शन देखने लायक है। अपने 300वें वनडे में विराट कोहली सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन फिल्डर ग्लेन फिलिप्स ने प्वाइंट पर एक उड़ता हुआ कैच पकड़कर विराट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ये कैच इताना शानदार था कि विराट कोहली भी ये देखकर हैरान रह हो गए। वहीं अनुष्का ने अपना सिर पकड़ लिया। साथ ही उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान साफ जाहिर कर रही थी कि ये कैच वाकई शानदार था।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी