मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का जताया पूर्वानुमान
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। देहरादून मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हरिद्वार, चंपावत और नैनीताल जिले के भी कहीं-कहीं बदरा बरस सकते हैं.राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वही मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं भारी बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C व 14°C के लगभग रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी