पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के मामले में आज अहम सुनवाई, अदालत से मिल सकती है जमानत
हरिद्वार: खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी करने के आरोपी पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आज की सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अदालत से चैंपियन को राहत मिल सकती है और उन्हें जमानत मिलने की संभावना है। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर अपशब्दों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गंभीर रूप ले चुका है। दोनों के बीच की बयानबाजी ने तूल पकड़ा, जिसके बाद यह मामला गोलीबारी तक जा पहुंचा। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। सोशल मीडिया पर चले विवाद के बाद खानपुर में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग की घटना के मामले में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। आज की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। चैंपियन के समर्थकों को उम्मीद है कि उन्हें अदालत से जमानत मिल सकती है। वहीं, प्रशासन ने न्यायालय परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मामले पर हमारी नजर बनी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण