बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की वाइफ मुंबई-नागपुर हाईवे पर सड़क हादसे की शिकार
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की वाइफ सोनाली सूद का एक्सीडेंट हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली मुंबई-नागपुर हाईवे पर सड़क हादसे की शिकार हो गईं. मामले की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन खबरों के मुताबिक वे गंभीर रुप से घायल हो गई हैं. उनका एक्सीडेंट 24 मार्च को हुआ और वे हॉस्पिटल में भर्ती है। वही यह दुर्घटना नागपुर में हुई, जहां सोनाली अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ यात्रा कर रही थी. बताया जाता है कि उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. सोनाली नागपुर में एक इवेंट में शामिल होने गई थीं और एयरपोर्ट की तरफ जाते हुए वे इस सड़क हादसे की शिकार हुईं। सोनाली का इलाज मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. सोनाली की कार की तस्वीर सामने आई है जो एक्सीडेंट की वजह से तहस-नहस हो गई है. साथ ही उनके साथ उनकी बहन के बेटे को भी चोट पहुंची है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण