पौड़ी की ऑपरेशन मुक्ति टीम “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” अभियान के तहत बच्चों को चिह्नित कर लगातार कर रही सत्यापन कार्यवाही
एएचटीयू प्रभारी सुमनलता के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति की प्रथम टीम द्वारा कोतवाली पौड़ी क्षेत्रान्तर्गत तथा महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट के नेतृत्व में द्वितीय टीम द्वारा श्रीनगर में व आस-पास स्कूल ना जाने वाले बच्चों को चिह्नीकरण किया गया। जो बच्चे किन्हीं कारणों से स्कूल नही जा पा रहे है या भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी जैसे कार्यों में लगे है उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें भिक्षावृत्ति के संबंध में कानूनी दंड के बारे में भी बताया जा रहा है इसमें परिजनों को जेल व आर्थिक दंड से दंडित करने के संबंध में भी बताते हुए उचित हिदायत दी गई। इस प्रकार के सभी बच्चों का सत्यापन कर चिन्हित करते हुए इन्हें माह अप्रैल में स्कूलों में दाखिला कराया जाने सम्बन्धी प्रयास भी जारी है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान को सफल बनाने हेतू कई टीमों का गठन किया गया है जिनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व में दाखिला कराए गए बच्चों और बच्चों के परिजनों से बच्चों के सम्बंध मे जानकारी ली जा रही है,और साथ ही और बच्चों का चिन्हीकरण कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण