खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक्सपायरी डेट का सामान बेचने वाले दुकानदार पर की कार्रवाई
कोटद्वार: कोटद्वार में एक्सपायरी डेट का फूड प्रोडक्ट बेचने वाले दुकानदार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही करी है। कोटद्वार निवासी एक ग्राहक ने स्टेशन रोड स्थित “LMC किराना बाजार” से 24 मार्च को रस्क का पैकेट खरीदा था। जिसकी एक्सपायरी डेट 31 दिसंबर थी। ग्राहक ने इस संबंध में तत्काल ही खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित किया। साथ ही उसने लिखित शिकायत भी की। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने दुकान पर पहुंचकर इस मामले की जानकारी ली,वही दुकानदार ने भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा काफी पुराना रस्क का पैकेट बेचा गया था। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदार से उनके द्वारा रस्क की खरीदारी का बिल मांगा तो दुकानदार वो भी न दिखा पाए। जिसपर विभागीय कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट ADM कोर्ट के लिए भेज दी है। दरअसल स्टेशन रोड की दुकानों पर सुबह से रात तक स्थानीय और पहाड़ के कई ग्राहक आते है इसके साथ ही रोडवेज बस अड्डा और GMOU बस अड्डे से सभी यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्री भी इसी बाजार से खरीदारी करते है, ऐसे में इतने पुराने खाद्य पदार्थ की बिक्री करना दुकानदार की बड़ी लापरवाही दर्शाता है जिसपर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण