वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जाहिर की अपनी ख़ुशी
देहरादून: वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास हो गया है। करीब 12 घंटे की लंबी चर्चा के बाद देर रात को राज्यसभा में वक्फ़ संशोधन विधेयक पास हुआ। एक तरफ जहां कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल वक्फ़ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए दिखे तो वहीं बीजेपी नेताओं ने इस विधेयक के फायदे गिनाए. इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वक्फ़ संशोधन विधेयक पास होने पर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही पीएम मोदी की तारीफ भी की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पारित होने पर कहा कि यह विधेयक पारदर्शिता, न्याय और सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और न्यायिक सुधारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और न्यायिक संतुलन स्थापित करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण