शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर जताई खुशी
देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होते ही शिक्षा विभाग खासा उत्साहित दिखाई दिया। यह पहला मौका है जब उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने कैलेंडर के लिहाज से समय पर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर खुशी जताते हुए सफल होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में ही जारी कर दिया गया है. राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को लेकर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल अंत में या मई महीने में जारी किए जाते थे. लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक कार्यक्रम को लेकर जो कैलेंडर जारी किया था, उसके हिसाब से ही बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज