हरिद्वार पुलिस ने बहादराबाद में मुठभेड़ के बाद हरियाणा का कुख्यात हत्यारा दबोचा
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बदमाश हत्या के मामले में हरियाणा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था, लेकिन पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। फरारी के दौरान वह लगातार अपनी पहचान बदल-बदल कर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था।
मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कांबिंग ऑपरेशन जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने फरार अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। बहादराबाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में सघन चेकिंग अभियान जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण