इनवर्टर बैटरी की दुकान में सेंधमारी, नकदी और सामान समेत लाखों की चोरी
हरिद्वार– शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में देर रात चोरों ने एक इनवर्टर बैटरी की दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती सामान समेत लाखों रुपए का नुकसान कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।ढन्डेरी ख़्वाज़ीपुर निवासी सुनील कुमार सैनी ने बताया कि उनकी इनवर्टर बैटरी की दुकान हरिद्वार राज्य राजमार्ग पर स्थित है। 19 अप्रैल की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है।जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान से 28 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, सीसीटीवी के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन और अन्य सामान गायब था। उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें दो चोर दुकान में घुसकर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।सुनील सैनी ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा