प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की यात्रा हुई शुरू
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की यात्रा पर निकले हैं. यह उनका दो दिवसीय यात्रा है. इस दौरान वह क्राउन प्रिंस के साथ अहम बैठकों में शामिल होंगे। 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब और खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों की दिशा बदल दी है. 2016 और 2019 में पहले की यात्राओं के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा होगी. उनसे पहले के सभी प्रधानमंत्रियों ने सात दशकों में तीन बार सऊदी अरब का दौरा किया. यह खाड़ी क्षेत्र के किसी देश की उनकी 15वीं यात्रा भी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण