हरिद्वार दौरे पर पहुंचे डीजीपी दीपम सेठ, सिड़कुल थाना भवन का किया शिलान्यास
हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने अपने आधिकारिक भ्रमण पर हरिद्वार पहुंचे। उनके आगमन पर आईएमआई चौक पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल तथा अन्य अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सेरिमोनियल गार्ड द्वारा सलामी भी दी गई।
इसके पश्चात डीजीपी सेठ ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान कर सिड़कुल क्षेत्र में प्रस्तावित नये थाना भवन का शिलान्यास किया। यह थाना भवन लंबे समय से क्षेत्रवासियों की एक प्रमुख मांग रहा है, जिसे अब मूर्त रूप मिलने जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ