शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठी
उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर वृक्षों के संरक्षण और कुरीतियों के खिलाफ भी समय-समय पर महिलाओं ने आवाज बुलंद की। ऐसे ही एक आंदोलन को डोईवाला ब्लॉक के बड़कोट माफी की महिलाएं भी खड़ा करने का प्रयास कर रही हैं. इस बार भी मुद्दा महिलाओं के लिए हमेशा चिंता का सबब बनने वाला नशा ही है. जिसने महिलाओं के सामने एक या दो नहीं बल्कि कई समस्याएं पैदा कर दी है। देहरादून के डोईवाला ब्लॉक में महिलाएं नशे के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़े हुए हैं। पिछले करीब 13 दिनों से धरने पर बैठी महिलाओं को सरकार और प्रशासन के निर्णय का इंतजार है। पूरा मामला डोईवाला ब्लॉक के बड़कोट माफी क्षेत्र का है। जहां एक अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस अंग्रेजी शराब की दुकान को अब तक खोल दिया जाता लेकिन आसपास के गांव की महिलाओं ने जोंरदार रूप में अपना विरोध कर इस दुकान को खोलने से रोक दिया।
वही स्थानीय महिलाओं का कहा है कि इस दौरान उनका आबकारी विभाग के कर्मचारियों से भी आमना सामना हुआ जिसके बाद महिलाओं के खिलाफ भी समन जारी कर दिए गए. लेकिन इस बात से वह नहीं डरने वाली हैं और जब तक शराब की दुकान को बंद करने का आदेश जारी नहीं कर दिया जाता, तब तक वह धरने पर ही बैठी रहेंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण