आईपीएल की अंक तालिका में पंजाब किंग्स 5वें तो चेन्नई सुपर किंग्स 10 वें पायदान पर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 49वें मैच में आज (30 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से भिड़ेगी. ये मैच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके के लिए यह महज एक मुकाबला नहीं है, बल्कि यह उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए करो या मरो की लड़ाई भी है. क्योंकि वो अंक तालिका में 9 मैचों के बाद 4 अंक के साथ 10वें नंबर पर है. अगर वो यहां से अपने सभी मैच जीत जाती है तो उनके कुल 14 अंक हो जाएंगे जिससे वो प्लेऑफ की रेस में बने रह सकते हैं और हारने की सूरत में वो टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं दूसरी ओर पीबीकेएस अंक तालिका में 9 मैचों के बाद 11 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है और वो इस मैच को जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेंगे. अगर पंजाब ये मैच जीत जाती है तो वो प्लेऑफ में पहुंचने के करीब पहुंच जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण