पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ वा पुलिस टीम ने हथियारों की बड़ी खेप की बरामद
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भरोपाल गांव के पास एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में हथियारों की एक खेप बरामद की है. साथ ही दो हैंड ग्रेनेड भी जब्त किए गए हैं. माना जा रहा है कि इन हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने भरोपाल गांव इलाके में तलाशी अभियान चलाया। लंबे तलाशी अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए 2 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्तौल, 6 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण