फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को कई लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
बीती 23.10.2024 को वादी महेंद्र सिंह रावत निवासी- शिब्बूनगर द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि मैं विदेश नौकरी करता हूं और मेरे द्वारा वर्ष 2021 में दिव्यम बिष्ट नामक व्यक्ति से 320 वर्ग मीटर जमीन कोटद्वार में अपनी पत्नी के नाम 30 लाख रुपए में खरीदी थी किन्तु उस समय विदेश में होने के कारण जमीन दाखिल खारिज नहीं करवा पाए। इसी दौरान दिव्यम बिष्ट द्वारा उपरोक्त भूमि को शालू सिंघल निवासी नजीबाबाद को भी बेच दिया गया। मेरे द्वारा जब जमीन दाखिल खारिज और कब्जा लेने की कोशिश की तो उक्त भूमि पर पूर्व में ही किसी संगीता देवी नाम की महिला का कब्जा होना पाया गया। इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0-270/24,धारा- 420 आईपीसी बनाम दिव्यम बिष्ट पंजीकृत किया गया। इस सम्बन्ध में विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की गई जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त दिव्यम बिष्ट द्वारा उक्त भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों को फर्जी तरीके से बेचा गया है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त के विरूद्ध ठोस साक्ष्यों के संकलन करने तथा आवश्यक जानकारी करने के पश्चात अभियुक्त दिव्यम बिष्ट को 02.05.2025 को देवीरोड कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जिला कारागार पौड़ी भेजा दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण