रुद्रप्रयाग पुलिस ने पवित्रता भंग करने वालों के खिलाफ मामला किया दर्ज
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से धाम से जुडे़ कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वायरल वीडियो के कारण धाम की पवित्रता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कभी कोई धाम में हुड़दंग मचाते हुए पकड़ा जा रहा है तो कभी कोई मंदिर के आगे नारे लगाते हुए तो कभी कोई लाइन के बीच घुसकर अराजकता फैला रहा है। अब धाम से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के पीछे कुछ लोग डीजे बजाकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। वही पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मंदिर के पीछे के हिस्से में डीजे बजाकर नाचने समेत हो-हल्ला कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो को लेकर आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि यह वीडियो एक मई की रात्रि यानि केदारनाथ धाम मन्दिर कपाट खुलने से एक दिवस पहले का है। तो वहॉ मामले में बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली ने कोतवाली सोनप्रयाग में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात