कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवप्रयाग में की गंगा पूजा
देवप्रयाग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देवभूमि उत्तराखंड के पावन स्थल देवप्रयाग पहुँचकर धार्मिक आस्था के साथ माँ गंगा की पूजा-अर्चना की। भगवान राम की तपोस्थली माने जाने वाले इस तीर्थस्थल पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ संगम तट पर श्रद्धापूर्वक पूजन किया।करीब एक घंटे तक मंत्री संगम स्थल पर रहे और अलकनंदा, भागीरथी और गंगा के संगम को निहारते हुए भावुक होकर बोले कि देवभूमि उत्तराखंड में आकर उनका मन अत्यंत प्रसन्न हुआ है।मंगलवार दोपहर वे सड़क मार्ग से देवप्रयाग पहुँचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए जल संरक्षण को बढ़ावा देना जरूरी है, जिससे देश में समृद्धि आ सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार उत्तराखंड के विकास में हर संभव सहयोग कर रही है और आगे भी करती रहेगी।देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान राम की कलाकृति भेंट की। पूजा-अर्चना का आयोजन पंडित राजा थपलियाल द्वारा सम्पन्न कराया गया।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, विनोद बिष्ट, दीवान कैन्तुरा, सुधीर मिश्रा, शशि ध्यानी, रुक्मणि देवी, राहुल कोटियाल, सुचिता असवाल, रेखा भट्ट, शुभा तिवारी, शालिनी ध्यानी, सरिता कर्नाटक, सुरेंद्र पालीवाल, माधव मेवाड़ गुरु सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात