लक्ष्मणझूला में परिजनों से बिछड़ गये नाबालिग बालक को ढूंढकर, सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द
जीतू भाई ठक्कर निवासी- गुजरात ने चौकी राम झूला पर आकर बताया कि मैं सपरिवार ऋषिकेश घूमने आया हूं और राम झूला बाजार में हमारा पुत्र (उम्र 9 साल) हमसे बिछड़ गया है जिस कारण मैं और मेरी पत्नी बहुत परेशान हैं। इस सूचना पर रामझूला पुलिस चौकी में तैनात कार्मिकों द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए गुम हुए बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन करने के पश्चात अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पर्यटकों द्वारा पुलिस टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए पौड़ी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज