सीएम पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बैठक कर पल-पल की ले रहे है अपडेट
देहरादून: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश भर में अलर्ट है। तो वही उत्तराखंड सरकार ने जहां अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी भी कैंसिल कर रखी है। वहीं आपदा कंट्रोल रूम में भी 24 घंटे अधिकारियों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय देहरादून में हाई लेवल मीटिंग की और तमाम व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई है। सीएम धामी ने बैठक में सभी अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात प्रशासनिक इकाइयों को अलर्ट रखने को कहा गया है।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा