चारधाम यात्रा के लिए फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बनाने का आरोपी दबोचा
हरिद्वार: B.H.E.L. निवासी सुनील प्रजापति ने अपने गुजरात निवासी परिचित के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए पवनहंस कंपनी के नाम से टिकट क्रय करने पर खुशबु ट्रैवल्स निकट गुरुद्वारा विल्केश्वर रोड हरिद्वार के कर्मचारियों द्वारा फर्जी टिकट बुक करने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वही पीड़ित पक्ष ने ₹49500/ रुपये के 03 टिकट खरीदे थे लेकिन जब वह फाटा रुद्रप्रयाग पहुँचे व हैलीकाप्टर में जाने को कहा तो वहाँ मालूम हुआ कि तीनो टिकट फर्जी थे। तो वही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित पुलिस टीम गठित कर सिटी हरिद्वार पुलिस ने 01 आरोपी को बारह (12) घण्टे के दबोचा। नियमानुसार कार्यवाई जारी है।
♦️विवरण आरोपित
1- जानी कटारिया पुत्र राधेश्याम निवासी-वशेडी खादर पोस्ट लक्सर थाना लक्सर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण