वाहनों को निर्धानित पार्किंग स्थलों पर पार्क कराने हेतु लगातार अनाउंसमेंट कर किया जा रहा प्रेरित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में समस्त पुलिस बल को पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी करने व चार धाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं/पर्यटकों व आमजनों की सुरक्षा हेतु सक्रिय रूप से कार्यरत रहने व यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू व सकुशल संचालन कराने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार समर्पित होकर अपनी ड्यूटियों का निर्वहन किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने व किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति से निपटने हेतु लगातार ट्रैफिक व्यवस्थाओं सुचारू रखने के साथ ही वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़े ना करने हेतु लाउडहेलर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थालों पर ही वाहनों को पार्क करने के लिए वाहनो चालकों को निर्देशित किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघनता के साथ चेकिंग भी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण