प्रशाशन को ठेंगा दिखाते घूम रहे सड़क पर ओवरलोड वाहन
खटीमा में अवैध मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बन रहे है। वही पुलिस व परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली और डंपर सड़क पर फर्राटे से दौड़ते हुए दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे है। पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं करने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद है । वहीं चंद रुपए के लालच में आकर खेत की उपजाऊ परत को ही बेच रहे है खेत मालिक। शहर की सड़क हो या गांव की सड़क, हर सड़क को जर्जर कर दिया है इन ओवरलोड वाहनों ने। स्कूल के बच्चों को सड़क पर करने में होती है काफी मुश्किले। क्या प्रशाशन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। आपको बता दे कि खटीमा पुलिस द्वारा आय दिन जगह जगह वाहन चैकिंग अभियान चलाया जाता है लेकिन पुलिस की नजर इन ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पर नहीं पड़ती विश्वास नहीं होता। वहीं दूसरी तरफ परिवहन निगम द्वारा पूर्णागिरी मेले के आते ही। उतर प्रदेश या दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों को रोककर चेकिंग अभियान चलाया जाता है लेकिन परिवहन निगम की भी इन ओवरलोड वाहनों पर नगर नहीं पड़ती आखिर क्यू। क्या परमिशन की आड़ में प्रशाशन की मिलीभगत से चल रहा है खनन। नौगांवा से भूड़ महोलिया नहर के किनारे की रोड से निकल रही है ओवरलोड अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां। इधर पीलीभीत रोड से भी मुड़ेली की तरफ से निकल रही है अवैध ट्रैक्टर ट्रालियां। वहीं मौत का दूत बन सड़क पर फर्राटा मारते नजर आते है ये अवैध मिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां और डंपर। कई बार ये दुर्घटना का कारण भी बन जाते है जिससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन फिर भी प्रशाशन इन्हें रोकने में असफल साबित हो रहा है। यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा समय समय पर लोगों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन लगता है ओवरलोड वाहनों को पुलिस का पढ़ाया पाठ शायद याद ही नहीं होता। यही कारण है कि पुलिस प्रशाशन ऐसे वाहनों पर ब्रेक लगाने में असफल साबित हो रहा है। वरना मौत के दूत बने ओवरलोड वाहनों का आवागमन कब का बंद हो गया होता।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज