कोतवाली लक्सर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली लक्सर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। साथ ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
15 मई को मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को सोयब पुत्र नोशाद बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। लक्सर पुलिस ने टीम गठित कर लड़की और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी लगातार ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बचता रहा।
आख़िरकार 17 मई को लक्सर पुलिस ने सोयब को पकड़ लिया। गिरफ्तार टीम में उप निरीक्षक बिरेन्द्र सिंह, महिला उप निरीक्षक प्रियंका नेगी और कांस्टेबल अनुप पोखरिया शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण