शिक्षक ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सामने उठाए सरकारी तंत्र की हीलाहवाली पर सवाल
चमोली: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत उस वक्त सकते में आ गए जब उनके सामने मंच पर खड़े होकर एक शिक्षक ने व्यवस्था पर सवाल उठा दिए। इतना ही नहीं शिक्षक ने प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी पर सीधे-सीधे धन सिंह रावत को आड़े हाथों ले लिया। जिससे कुछ देर के लिए मंच और पंडाल में असंमजस की स्थिति बन गई। वही इसी बीच किसी ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन शिक्षक अपने बातों पर कायम रहे. वहीं, सरकारी कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री को आड़े हाथों पर लेने का यह मामला अब सुर्खियों में आ गया है। वही चमोली जिले में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम उस समय सुर्खियों में आ गया, जब एक शिक्षक ने भरे मंच से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को सीधे-सीधे आड़े हाथों ले लिया. मामला प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में हो रही देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी से जुड़ा था. जहां एक शिक्षक ने खुले मंच से ही व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि ‘मंत्री जी, वरना आपको लोग गंभीरता से नहीं लेंगे.’ शिक्षक का यह बयान सुनकर मंच और पंडाल में सन्नाटा छा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण